हमारा परिचय एवं स्थापना
भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव समिति, इन्दौर (म.प्र.) मध्य प्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत (पंजीयन क्र. 03/27/01/23922/21) एक प्रतिष्ठित सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था है। संस्था का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन जी के गौरवशाली इतिहास, त्याग, पराक्रम एवं सनातन धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
ध्येय वाक्य: "उठो, जागो, आगे बढ़ो, जब तक ना रुको, तब तक समाज संगठित ना हो जाए..."
समिति द्वारा समाज के विभिन्न घटकों — चौकसे समाज, मालवीय समाज, राय समाज, जायसवाल समाज एवं समस्त सनातनी बंधुओं को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक समरसता, धार्मिक चेतना तथा परोपकार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।