भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समाज के विभूतियों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान संतों के पावन आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ।
प्रतिवर्ष कार्तिक सुदी सप्तमी पर समाज को एकजुट करने हेतु भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी।
विवरण देखें →
शिक्षा, समाज सेवा, उद्योग व धर्म रक्षा में विशिष्ट योगदान देने वाले बंधुओं का राज्यस्तरीय सम्मान।
विवरण देखें →
चौकसे, मालवीय, राय एवं जायसवाल बंधुओं को एक मंच पर लाकर सर्व-समाज उत्थान का संकल्प।
विवरण देखें →
संतों के सानिध्य में नियमित धार्मिक अनुष्ठान, पूजन विधि एवं सनातनी संस्कारों की प्रतिष्ठा।
विवरण देखें →भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव समिति, इन्दौर मध्य प्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत एक अग्रणी संस्था है। इसका उद्देश्य भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जी के शौर्य, न्यायप्रियता एवं सनातन धर्म रक्षा के आदर्शों को पुनर्स्थापित करना है।
'उठो, जागो, आगे बढ़ो, जब तक ना रुको, तब तक समाज संगठित ना हो जाए...'
समिति द्वारा निर्धन बंधुओं की सहायता, चिकित्सा शिविर, युवा प्रतिभा प्रोत्साहन एवं संस्कार शालाओं के माध्यम से निरंतर राष्ट्र व धर्म सेवा की जा रही है।
महामंडलेश्वरों एवं पूज्य संतों के पावन प्रवचन एवं समाज मार्गदर्शन सत्र।
सुसज्जित रथों, ढोल-ताशों एवं भगवा ध्वज के साथ इन्दौर नगर में भव्य चल समारोह।
आगामी पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं सहस्रार्जुन के पराक्रम से जोड़ने हेतु शिविर।
चिकित्सा सहायता, रक्तदान, निर्धन कन्या विवाह सहयोग एवं अन्नक्षेत्र सेवा।
"भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव समिति, इन्दौर द्वारा समाज को संगठित करने एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु किया जा रहा कार्य अत्यंत वंदनीय है। श्री सहस्रबाहु जी के पराक्रम और धर्मरक्षा की गाथा प्रत्येक सनातनी के लिए प्रेरणास्रोत है।"












भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव समिति, 164, एम.जी. रोड, मूले टॉवर, इन्दौर (म.प्र.)
सम्पर्क: राजेश चौकसे (जय गणेश) मो. 9826053007, 8889200001 | समय: प्रातः 10:00 से सायं 8:00 तक